अनंतनाग। अनंतनाग को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अनंतनाग के एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि पिछले 24 दिन में नशे के कारोबार के खिलाफ 50 एफआईआर दर्ज की गई हैं जो पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अनंतनाग को ड्रग्स फ्री बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस लड़ाई को केवल पुलिस नहीं बल्कि जनता के सहयोग से ही जीता जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों और नशे के नेटवर्क के खिलाफ खुलकर जानकारी साझा करें। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने अपना व्यक्तिगत नंबर 7051-000-999 भी सार्वजनिक किया है ताकि लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकें और ड्रग्स, अपराध या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी दे सकें। संवाद