कुपवाड़ा में वेतन की मांग करते संविदाकर्मी। संवाद
- चीफ हॉर्टिकल्चर कार्यालय के सामने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। हॉर्टिकल्चर विभाग के संविदाकर्मियों ने सोमवार को हंदवाड़ा में चीफ हॉर्टिकल्चर कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपने बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है और वे गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वेतन में देरी ने कई परिवारों को मुश्किल में डाल दिया है। एक महिला कर्मी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में हालात और खराब हो गए हैं क्योंकि कई वर्कर्स के पास घर की रोजाना की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे नहीं हैं। उसने कहा कि कई वर्करों ने अपने बच्चों के लिए एजुकेशन लोन लिया था लेकिन सैलरी न मिलने की वजह से वे अब किस्तें नहीं चुका पा रहे हैं।
वर्कर्स ने अधिकारियों से जल्द से जल्द उनका बकाया वेतन जारी करने की अपील की ताकि वे अपने परिवार का गुजारा कर सकें और अपनी देनदारियां चुका सकें।