शोपियां। मेमंदर इलाके में रविवार को पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग आदमी की मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाले की पहचान अब्दुल गनी भट (68) के तौर पर हुई है। वह इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जब वह पेट्रोल पंप के पास थे तो उन्हें एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गाड़ी का चालक मौके से भाग गया।
आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। हिट-एंड-रन मामले में शामिल वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। संवाद