फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopian Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Tue, 07 Jun 2022 05:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां

सार

शोपियां में मंगलवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।  सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इससे पहले मंगलवार सुबह जिला कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया है।
विज्ञापन
Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के शोपियां जिले में मंगलवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जिला शोपियां के बदीमार्ग इलाके में एनकाउंटर चल रहा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार सुबह जिला कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने यहां दो आतंकियों को मार गिराया। वहीं, सोपोर में मुठभेड़ में भी सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द को ढेर किया है। इनमें एक आतंकी का संबंध राहुल भट की हत्या में भी शामिल था।

कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ को लेकर आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया है कि लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकी मारे गए हैं। इनमें से एक पाकिस्तानी आतंकी था, जिसका कोड नेम 'तुफैल' था। दूसरा आतंकी इश्तियाक लोन त्राल का रहने वाला था। इश्तियाक हाल ही में आतंकी वारदातों में शामिल हुआ था। आतंकियों के पास से दो एके-56 राइफलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें