फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग विधायक पीरजादा मोहम्मद का निधन, सीएम अब्दुल्ला ने जताया शोक

Fri, 27 Nov 2026 09:24 AM IST
Akash Dubey एजेंसी, श्रीनगर

सार

पीरजादा मोहम्मद ने गुरुवार रात जम्मू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष भी थे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
पीरजादा मोहम्मद सईद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को उनके निधन की जानकारी दी।

विज्ञापन


पीरजादा मोहम्मद सईद जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरे थे। वह प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने गुरुवार रात जम्मू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव लाया गया। यह गांव अनंतनाग जिले में स्थित है, जहां सुबह-सुबह ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग जुटने लगे।

राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अनंतनाग के लोकप्रिय विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद साहब के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।'
विज्ञापन




मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी जताया शोक
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अनंतनाग के विधायक और पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सैयद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि देते हुए, मुख्यमंत्री ने जनसेवा में उनके लंबे और शानदार करियर तथा जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने दिवंगत आत्मा के लिए जन्नत में सर्वोच्च स्थान की प्रार्थना की और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें