फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गड़बड़ी की ताक में, सतर्क रहें सुरक्षा बल : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि आतंकी संगठनों की ओर से केंद्र शासित प्रदेश में शांति भंग करने के लिए लगातार गड़बड़ी पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए उन्होंने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने और आतंकियों के मददगारों पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक में डीजीपी ने अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्र विरोधी तत्वों पर काबू पाने के लिए कड़े कदम उठाने के आदेश दिए। डीजीपी ने आतंकियों के खात्मे के लिए घेरा डालने और तलाशी अभियान को और तेज करने पर जोर दिया। लोगों की सुरक्षा के लिए अपने क्षेत्रों में खुफि या तथा सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि आतंकवादी गतिविधियों को किसी भी तरह का समर्थन देने वाले संदिग्ध तत्वों पर नजर रखी जानी चाहिए ताकि उनके प्रयासों को नाकाम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शांति विरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक के दौरान डीजीपी ने सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल कायम रखने के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें