पुलिस को सांगदान और लेवदूर से फोन आया कि दो गर्भवती महिलाएं संगदान और लेवदूरा में एक वृद्ध महिला बर्फबारी के कारण रास्ता बंद होने से फंस गई है। उनके परिजन उन्हें स्वयं अस्पताल ले जाने में असमर्थ हैं। इसके बाद काजीगुंड पुलिस स्टेशन से दो टीमों को अलग-अलग रवाना किया गया। दोनों टीमें अवरुद्ध रास्तों और फिसलन भरी सड़कों के बीच तुरंत मौके पर पहुंचीं और तीनों को तत्काल चिकित्सा के लिए आपातकालीन अस्पताल काजीगुंड ले जाया गया।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भारी बर्फबारी और बारिश के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस गर्भवती व बीमार महिलाओं के लिए देवदूत बनकर सामने आई। उसने मदद के लिए लगाई गई गुहार पर तत्काल आगे बढ़कर लोगों की मदद की और दो गर्भवती व एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस को सांगदान और लेवदूर से फोन आया कि दो गर्भवती महिलाएं संगदान और लेवदूरा में एक वृद्ध महिला बर्फबारी के कारण रास्ता बंद होने से फंस गई है। उनके परिजन उन्हें स्वयं अस्पताल ले जाने में असमर्थ हैं। उन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।
इसके बाद काजीगुंड पुलिस स्टेशन से दो टीमों को अलग-अलग रवाना किया गया। दोनों टीमें अवरुद्ध रास्तों और फिसलन भरी सड़कों के बीच तुरंत मौके पर पहुंचीं और तीनों को तत्काल चिकित्सा के लिए आपातकालीन अस्पताल काजीगुंड ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने कठिन समय में पुलिस की त्वरित प्रक्रिया की सराहना की।