फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामेनेई की मौत पर श्रीनगर में प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल

Mon, 02 Mar 2026 12:27 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के कुछ इलाकों में प्रदर्शन हुए, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस का प्रयोग किया।
विज्ञापन
श्रीनगर में खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में आज कई इलाकों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ सड़कों पर उतर आई और नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षाबलों ने हल्का बल प्रयोग किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ स्थानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। अधिकारियों के अनुसार, हालात पर नजर रखी जा रही है और स्थिति को काबू में करने के प्रयास जारी हैं।

फिलहाल शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: इंटरनेट पर ब्रेक, सड़कों पर बैरिकेड: खामेनेई की मौत पर कश्मीर में मातम, लाल चौक पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें