श्रीनगर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर को तीसरे मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट में प्रतिष्ठित एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया है। यह एक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस है जिसे डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, केंद्र सरकार ने आयोजित किया था।
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में सुषमा स्वराज भवन में हुई इस कॉन्फ्रेंस में देश भर से 100 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज रिसर्च यूनिट्स एक साथ जुटीं थीं। इनका मकसद भारत में बायोमेडिकल रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना था। जीएमसी श्रीनगर की मेडिकल रिसर्च यूनिट का प्रतिनिधित्व नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सबिया मजीद और डॉ. यूनिस राथर ने किया। इन्होंने प्लेनरी सेशन के दौरान जीएमसी की उन्नति और उपलब्धियों के बारे में बताया। संवाद