फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के उद्यमी आयुर्वेदिक दवाओं के लिए बनाई योजनाओं का लाभ उठाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को प्राकृतिक संसाधनों का उपहार मिला है। आयुर्वेद दवाओं के लिए एक बड़ी गुंजाइश होने के कारण, घाटी के इच्छुक उद्यमियों को उन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए जो संबंधित केंद्रीय मंत्रालय ने इस क्षेत्र के लिए तैयार की हैं। प्रदेश के समग्र विकास में जम्मू-कश्मीर बैंक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बैंक के हालिया कामकाज पर संतोष व्यक्त किया। जम्मू-कश्मीर बैंक मुख्यालय पहुंचे कराड ने वरिष्ठ प्रबंधन के साथ बैंक के सीएमडी आरके छिब्बर के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. कराड ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री देश भर में व्यापार और इसकी प्रगति के बारे में बहुत चिंतित हैं और हमारे पास जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों से बातें सुनने के स्पष्ट निर्देश हैं। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि जेएंडके बैंक यहां शानदार काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बैंक के कॉर्पोरेट मुख्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, अटल डुल्लू और जम्मू-कश्मीर बैंक के सीएमडी आर के छिब्बर की उपस्थिति में घाटी के प्रमुख उद्योग संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक भी की।
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, अटल डुल्लू ने कहा कि सरकार स्थानीय व्यवसायों की मदद के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार कर रही है। कोविड के कारण जम्मू-कश्मीर में व्यवसायों को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार द्वारा 1350 करोड़ के पुनर्वास पैकेज की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें