फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया गया, जानें पूरा मामला

Tue, 12 Apr 2022 03:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में उनके घर पर नजरबंद किया गया है। वह शोपियां में आतंकी हमले में घायल कश्मीरी पंडित के घर उनका हालचाल जानने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
PDP President Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के श्रीनगर में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को उनके घर में नजरबंद किया गया है। बताया जा रहा है कि वह जिला शोपियां में आतंकी हमले में घायल कश्मीरी पंडित के घर उनका हालचाल जानने के लिए आज रवाना होने वाली थीं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें श्रीनगर में उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से इससे जुड़ा एक ट्वीट भी किया गया है। इसमें लिखा है, 'आज मुझे नजरबंद कर दिया गया है, क्योंकि मैं शोपियां में कश्मीरी पंडित के परिवार से मिलने जाना चाहती थी। केंद्र सरकार जानबूझकर कश्मीरी लोगों और पंडितों के पलायन को लेकर गलत प्रचार फैलाती है और सरकार नहीं चाहती कि नकली विभाजनकारी बातों का पर्दाफाश हो।' 

सोमवार, चार मार्च को जिला के चोटीगाम में कश्मीरी पंडित दुकानदार बाल कृष्ण भट पर आतंकियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बाल कृष्ण का परिवार एक मेडिकल स्टोर चलाता है। उनको आतंकियों ने उनकी दुकान के बाहर गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें