सीएम ने टूर और ट्रेवल्स ऑपरेटरों का जताया आभार
देशभर से आए ट्रेवल्स और टूर ऑपरेटरों का आभार व्यक्त करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं आप सभी को पहलगाम आने और पर्यटन को पुनर्जीवित करने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत को याद किया जब मुंबई और गुजरात से समूहों के आने से घाटी में पहली बार पर्यटन फिर से शुरू हुआ था।
उन्होंने पर्यटन को फिर से शुरू करने में मदद की और इसे अपने चरम पर पहुंचाया। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करने वाले टूर ऑपरेटरों में राजा रानी ट्रेवल्स, पूजा ट्रेवल्स, हीना ट्रेवल्स, वीना वर्ल्ड, ऑफ बीट डेस्टिनेशंस, केके टूअर्स, जय माता दी ट्रेवल्स, अरिहंत ट्रेवल्स, मधुचंदा ट्रेवल्स, टीएएफआई, कास ट्रेवल्स, एडीटीओआई, बेकन टूर्स प्रा.लि. आदि शामिल रहे।
उनके साथ ट्रांस ग्लोबल ट्रेवल्स, एसएचआर हर्षिल ट्रेवल्स (ओटीओएआई का प्रतिनिधित्व), गोल्डन टूर्स (ईटीएए के तहत), अजय मोदी ट्रेवल्स (गुजरात), ट्रेवल मंक (जैन ट्रेवल एसोसिएशन), थॉमस कुक, इमली, क्राफ्ट वेकेशन्स, ट्रेवल लाउंज जैसे ट्रेवल और ऑपरेटर और निकायों का एक क्रॉस-सेक्शन शामिल था।
यह खबर भी पढ़ें: आतंक को साफ संदेश: 'कायराना हरकतों से हम नहीं डरने वाले', पहलगाम में पाकिस्तान पर बरसे सीएम उमर अब्दुल्ला
संबंधित वीडियो
h