फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: अल्पसंख्यक छात्रों के लिए अनंतनाग और बारामुला में ऑनलाइन कक्षाएं, आदेश जारी

Tue, 07 Jun 2022 01:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीरी पंडित और अन्य हिंदू बच्चों के लिए अनंतनाग और बारामुला जिले में ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी। इसमें बच्चों के लिए कक्षाओं के हिसाब से व्हाट्सएप ग्रुप बनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
online class - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में हो रही लक्षित हत्याओं के बीच कश्मीरी पंडित और अन्य हिंदू बच्चों के लिए अनंतनाग और बारामुला जिले में ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी। इसमें बच्चों के लिए कक्षाओं के हिसाब से व्हाट्सएप ग्रुप बनने के लिए कहा गया है। पिछले दिनों  सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग के बाद कई अभिभावकों ने हालात सुधरने तक उनके बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की मांग की थी। 

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) अनंतनाग ने अपने आदेश में जिले के सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कक्षाओं के हिसाब से व्हाट्सप्प ग्रुप बनाने के साथ छात्रों का अस्सेस्मेंट गूगल फॉर्म के जरिये करने को कहा है। 

इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों को आगे का एक्शन प्लान, ई-मटेरियल तैयार करने को कहा और साथ ही छात्रों की उपस्थिति भी लगाने को कहा है। ऐसे ही निर्देश बारामुला जिले के स्कूलों को भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें