फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर पर नहीं करेंगे राजनीति

Wed, 10 Jan 2024 06:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

यह पूछे जाने पर कि निमंत्रण मिलने पर क्या वह मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को श्रीनगर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक पर टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह राम मंदिर के अभिषेक पर राजनीति नहीं करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं राम मंदिर पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यह न तो पहला उद्घाटन है और न ही आखिरी। हमने पहले भी उद्घाटन देखे हैं। यदि आप इसमें राजनीति लाना चाहते हैं तो यह आप पर निर्भर है, मैं इस मुद्दे पर राजनीति नहीं कर रहा हूं।'

यह पूछे जाने पर कि निमंत्रण मिलने पर क्या वह मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझसे क्यों पूछ रहे हैं कि मैं जाऊंगा या नहीं? बिन बुलाए कौन जाता है? मैं जानता हूं कि मुझे आमंत्रित नहीं किया जाएगा। जिन्हें निमंत्रण देना था, उन्हें निमंत्रण मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें