फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: उत्तरी सेना प्रमुख ने अग्रिम इलाकों का किया दौरा, ग्राउंड जीरो पर सैनिकों का बढ़ाया हौसला

Fri, 29 Sep 2023 12:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार एजेंसी, जम्मू कश्मीर

सार

उत्तरी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने एलएसी के साथ लगते अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर सैनिकों के साथ बातचीत की और सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उत्तरी सेना के कमांडर सैनिकों से मिले - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने गुरुवार को लद्दाख और  सियाचिन सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ लगते अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों से मुलाकात भी की। साथ ही परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


ग्राउंड जीरो पर सैनिकों के साथ बातचीत करने और उनकी सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए लद्दाख क्षेत्र की उनकी यात्रा का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। उत्तरी कमान ने एक्स पर कहा, "उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए लद्दाख के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और एकीकृत प्रशिक्षण देखा।"
 

Trending Videos
विज्ञापन

सेना कमांडर ने देश की रक्षा के लिए दूरदराज सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों की सराहना की। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में परिचालन प्रभावशीलता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में उनके अथक प्रयासों के लिए सैनिकों का उनका हौसला बढ़ाया। इससे पहले बुधवार को सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने उन्हें लद्दाख में चल रहे विकास के कामों के बारे में अवगत करवाया।

बीआरओ की तरफ से करवाए जा रहे कामों को देखने के बाद कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि यह विकास परियोजनाएं भारतीय सेना की रसद क्षमताओं को बढ़ाएंगी। सीमा सड़क संगठन ने सेना कमांडर को हिमांक और विजयक परियोजनाओं के साथ यहां बनाई जा रहीं महत्वपूर्ण सड़कों के बारे में भी जानकारी दी। सेना कमांडर ने इन परियोजनाओं को पूरा करने में जुटे सैनिकों के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें