प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर में सोनमर्ग टनल के उद्घाटन के अवसर पर राज्य के विकास, कनेक्टिविटी, टूरिज्म और युवाओं के लिए नए अवसरों का उल्लेख करते हुए 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में एक ऐतिहासिक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की उन्नति के लिए जम्मू कश्मीर के उन्नति की आवश्यकता है और इसके लिए श्रमिकों ने कठिन संघर्ष किया है, जिनकी कड़ी मेहनत और बलिदान की सराहना की। हम अपने श्रमिक साथियों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
सोनमर्ग टनल का उद्घाटन और उसके महत्व पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने सोनमर्ग टनल के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त की और इसे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा यह टनल न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों की जीवनशैली में भी सुधार लाएगी। यह भी बताया कि पहले लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हो जाते थे, जिससे जरूरी सामान की आपूर्ति में कठिनाई होती थी लेकिन अब यह समस्या कम हो जाएगी।
भारत का 2047 तक विकास लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प में कहा देश का हर हिस्सा, हर परिवार, विकास में आगे बढ़ेगा। जम्मू कश्मीर भी इसके विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 10 वर्षों में जम्मू कश्मीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, देश में 4 करोड़ से ज्यादा गरीबों को पक्के घर मिले, और आने वाले समय में 3 करोड़ और घर गरीबों को मिलेंगे।
बुनियादी ढांचे के विकास और नए प्रोजेक्ट्स
प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा हम राज्य में सड़क, रेल और टनल कनेक्टिविटी के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स जैसे सोनमर्ग टनल और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना जम्मू कश्मीर को देश के सबसे कनेक्टेड राज्यों में से एक बनाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू कश्मीर में कई खेलो इंडिया केंद्र, नए कॉलेज और चिकित्सा संस्थान बन रहे हैं, जो राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि जम्मू कश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है और 2024 में 2 करोड़ से अधिक टूरिस्ट राज्य में आए हैं।
स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए नई शिक्षा और रोजगार संभावनाओं का भी उल्लेख किया। कश्मीर में नए आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज, और नर्सिंग कॉलेज स्थापित हो रहे हैं, जो राज्य के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य के द्वार खोल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर बैंक की सफलता को भी साझा किया, जो पिछले चार वर्षों में अपने कारोबार को 160,000 करोड़ से बढ़ाकर 230,000 करोड़ तक ले गया है।
जम्मू कश्मीर में पर्यटन और खेलों का विकास
प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में पर्यटन और खेलों के क्षेत्र में हो रहे विकास की सराहना की। गुलमर्ग अब भारत के लिए विंटर गेम्स की राजधानी बनता जा रहा है। यहां खेलो इंडिया इंटरनेशनल गेम्स हो चुके हैं और इस क्षेत्र में पर्यटन का विकास हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर की अवाम को बधाई दी और कहा आपने जम्हूरियत को मजबूत किया है, वह देशभर के लिए एक प्रेरणा है। आज जम्मू कश्मीर एक नया रास्ता बना रहा है और हम सब मिलकर इसे और भी समृद्ध बनाएंगे।