फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: एलजी मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को हाई अलर्ट का दिए निर्देश, कहा- शांति बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी

Tue, 03 Mar 2026 06:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को हाई अलर्ट रहने और शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : लोकभवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों को हाई अलर्ट रहने और शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कश्मीर के पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस और सिविल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। अधिकारियों से कहा कि जनता की शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहें और सभी जरूरी कदम उठाएं।

साथ ही उन्होंने लोगों और समुदाय के नेताओं से अपील की कि वे सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करें। उपराज्यपाल ने कहा कि शांति बनाए रखना और समाज की प्रगति को सुरक्षित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें