फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एलएएचडीसी कारगिल ने जताया शोक

विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर एलएएचडीसी कारगिल के सदस्य शोक व्यक्त करते हुए। स्रोत : एलएएचडी
विज्ञापन
कारगिल। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत पर सोमवार को गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन


चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने ईरान की जनता तथा दुनिया भर में खामनेई के अनुयायियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उनके सम्मान में एलएएचडीसी कारगिल में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए प्रार्थना की।

परिषद के सदस्यों ने दिवंगत नेता की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान कार्यकारी पार्षद आगा सैयद मुजतबा मुसावी ने फातिहा ख्वानी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ की। पार्षद पुंचोक ताशी, काचो मोहम्मद फिरोज, अन्य निर्वाचित सदस्य तथा परिषद के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें