फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Games: एलजी ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल की तैयारियों का जायजा लिया, दो फरवरी से शुरू होंगे मुकाबले

Tue, 09 Jan 2024 05:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्य योजनाओं के माध्यम से सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने और सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीआईपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को गुलमर्ग में शुरू होने वाले चौथे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। गुलमर्ग में इस बार दो फरवरी से शीतकालीन खेल शुरू होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल को युवा सेवा एवं खेल सचिव सरमद हफीज ने संबंधित विभागों को सौंपे गए प्रारंभिक कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्य योजनाओं के माध्यम से सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने और सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल ने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के पिछले संस्करणों की सफलता के चलते जम्मू-कश्मीर शीतकालीन खेल केंद्र के रूप में पहचाना जाने लगा है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह वर्ष भी देश भर से प्रदेश में आने वाले एथलीटों और शीतकालीन खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बन जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और गर्मजोशी भरे आतिथ्य को पेश करने का अवसर मिलेगा और सभी को उनके लिए यादगार अनुभव बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
बैठक में प्रचार अभियानों, संयुक्त नियंत्रण कक्षों की स्थापना, नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, यातायात के सुचारू प्रवाह, पार्किंग स्थान, आवास, परिवहन, निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं, सार्वजनिक उपयोगिता और अन्य सुविधाओं के लिए व्यापक रणनीति पर भी चर्चा की गई। उपराज्यपाल ने खेलों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी समन्वय का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें