फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सुमूर और डिगर में उतरा हेलिकॉप्टर, नुब्रा घाटी में कनेक्टिविटी को मिला बढ़ावा

विज्ञापन
पवन हंस हेलीकॉप्टर सुमूर और डिगर में उतरा, नुब्रा घाटी में कनेक्टिविटी को मिला बढ़ावा, स्रोत –
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने और जनसेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पवन हंस द्वारा संचालित एक बी3 हेलिकॉप्टर रविवार को नुब्रा घाटी के सुमूर और डिगर गांवों के हेलिपैड पर सफलतापूर्वक उतरा।

सुमूर हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर का औपचारिक स्वागत तहसीलदार ताशी जोरगेस ने स्थानीय अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ किया। यह लैंडिंग क्षेत्र में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है जहां दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और कठोर मौसम के कारण अक्सर आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को सुगम बनाना तथा दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों की पहुंच को बेहतर करना है। यह पहल उन स्थानीय समुदायों के लिए समय पर प्रशासनिक सेवाएं, चिकित्सीय सहायता और आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी जो वर्ष के कुछ समय के दौरान बाहरी दुनिया से कट जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें