फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख में शीत लहर जारी, आज छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
लद्दाख में शीत लहर जारी, स्रोत – संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख में शीत लहर जारी है। पूरे क्षेत्र में ठंड और बादलों का प्रभाव बना हुआ है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है जिससे दिन सामान्य से अधिक ठंडा रहेगा।

27 से 29 दिसंबर के दौरान आंशिक रूप से बादल छाया रहने की संभावना है। 30 दिसंबर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात के समय 55 से 60 प्रतिशत तक हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मौसम ठंडा और बादलों से घिरा रहेगा। इस दौरान कारगिल और जांस्कर क्षेत्रों के साथ-साथ लेह जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। जोजिला–मीनामार्ग मार्ग पर लगभग एक फीट तक भारी बर्फबारी की प्रबल संभावना है जिससे सड़क संपर्क प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


प्रशासन ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान जोजिला दर्रे पर यातायात अस्थायी रूप से बाधित होने की संभावना जताई है। लोगों को सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौसम के अपडेट पर नजर रखने और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


इस बीच लेह जिले में न्यूनतम तापमान -9.8 डिग्री सेल्सियस तथा कारगिल जिले में -9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शून्य से नीचे तापमान के कारण कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइनें और खुले जल स्रोत जमने की सूचना है जिससे स्थानीय निवासियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें