फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: केंद्रीय मंत्री के साथ प्रमुख विकास पहलों पर की चर्चा

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान से की मुलाकात, स्रोत - फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
लेह। भाजपा लद्दाख का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू के नेतृत्व में नई दिल्ली में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से मिला। इस दौरान क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आजीविका के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विकास पहलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव स्टांजिन लाकपा और संकू मंडल के हाजी अहमद शामिल रहे। उन्होंने कारगिल के टीएसजी ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन केंद्र की स्थापना की मांग की। प्रस्तावित केंद्र से महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के साथ स्थानीय आर्थिक अवसरों में वृद्धि होने की उम्मीद है।

नेताओं ने चांगथांग में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं को शीघ्र लागू करने का भी आग्रह किया। इसके अलावा सतत पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय घुमंतू समुदायों की आजीविका को समर्थन देने के लिए त्सोमोरिरी झील के सौंदर्यीकरण और पारिस्थितिक संरक्षण के लिए एक विशेष योजना का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन


मंत्री कमलेश पासवान ने इन पहलों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और लद्दाख के दूरदराज एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें