लेह। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) लद्दाख के प्रदेश अध्यक्ष थिनलेस चुमिक ने केंद्र शासित प्रदेश में लंबित भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा से रविवार को मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि एलएसएसएसएसबी और एसएसआरबी के तहत पहले से विज्ञापित पदों की अधिसूचनाएं एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएंगी और परीक्षाएं मार्च के मध्य तक आयोजित होने की संभावना है। राजपत्रित पदों से संबंधित मुद्दों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। लेह में अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त पुस्तकालय सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अध्ययन अवसंरचना में सुधार हेतु संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद