फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil courier: लद्दाख में बर्फबारी से बंद हुआ मार्ग, तो वायुसेना बनी सहायक, अब तक 1551 यात्री किए एयरलिफ्ट

Mon, 26 Feb 2024 05:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

कारगिल कूरियर में कुल 260 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया। जबकि, 113 यात्रियों को श्रीनगर से कारगिल और अन्य 93 यात्रियों को जम्मू से कारगिल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
airlift
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद होने के चलते लोगों को लद्दाख से श्रीनगर और जम्मू के बीच सफर करने में परेशानी हो रही है। इस बीच वायु सेना लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई है।
विज्ञापन


22 जनवरी से 'कारगिल कूरियर' सेवा शुरू की गई है। सोमवार को इसके जरिये 260 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया। वहीं, 22 जनवरी से अब तक 1,551 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है।

कारगिल कूरियर सेवा फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू और श्रीनगर के बीच सप्ताह में तीन दिन और श्रीनगर और कारगिल के बीच सप्ताह में दो बार चलती है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कारगिल कूरियर में कुल 260 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया। जबकि, 113 यात्रियों को श्रीनगर से कारगिल और अन्य 93 यात्रियों को जम्मू से कारगिल पहुंचाया गया। 38 को कारगिल से श्रीनगर और 16 अन्य को दो अलग-अलग विमानों में कारगिल से जम्मू पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें