फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: वॉलीबाल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में मंजपाथर फाइटर्स ने मारी बाजी

Fri, 25 Nov 2022 12:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

टूर्नामेंट के विजेता मंजपाथर फाइटर्स रहे। भारतीय सेना ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया।
विज्ञापन
kupwara volleyball tournament - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने कुपवाड़ा जिले के मंजचतर के सुदूर गांव में वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस दौरान मंजचैटर, मंजपाथर और खानबल की चार टीमों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। इन मैचों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और मैच बेहद रोमांचक रहे। टूर्नामेंट के विजेता मंजपाथर फाइटर्स रहे। भारतीय सेना ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत के सरपंच ने युवाओं को उनके विभिन्न क्षेत्रों और विशेष रूप से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए इस तरह का मंच और अवसर प्रदान करने के लिए सेना के प्रयासों की सराहना की। हाई स्कूल मंजपाथर के प्रधानाचार्य ने भी इस तरह के आयोजन के लिए सेना को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें