फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी भारतीय सेना की टीम, अस्पताल पहुंचाने में की मदद

Fri, 25 Nov 2022 11:22 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एलओसी के पास सुमवाली गांव में सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को चिकित्सा सहायता दी और समय पर उसे अस्पताल भी पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
poonch - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ के दूर-दराज क्षेत्र में रात में दर्द से परेशान गर्भवती महिला के लिए भारतीय सेना की टीम देवदूत बनी। पुंछ के साबजियां में एलओसी के पास सुमवाली गांव में सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को चिकित्सा सहायता दी और समय पर उसे अस्पताल भी पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।

विज्ञापन


सेना के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात 30 वर्षीय अटारा को पेट में तेज दर्द हो रहा था। वह दो महीने की गर्भवती है। स्थानीय लोगों ने फोन कर सेना से चिकित्सा सहायता के लिए आग्रह किया। इस पर नाला पोस्ट पर सेना की मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पहले महिला की जांच की गई और फिर उसे आगामी चिकित्सा परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए स्थानीय लोगों ने सेना का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें