फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgaam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

Mon, 27 Jun 2022 03:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
Encounter (File Photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलगाम में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिला कुलगाम के नौपोरा-खेरपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

 

उधर, इससे पहले सोमवार को तड़के सुबह जम्मू संभाग में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी की तरफ से घुसपैठ की कोशिश को विफल किया। आरएसपुरा में बीएसएफ के जवानों ने भारत की सीमा में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बीएसएफ ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के लिए भेजा गया है।

वहीं, डोडा में एक आतंकी को पकड़ने पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को आतंकी के पास से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन, 14 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस की इस मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन


इस बार कोरोना महामारी के चलते दो साल के बाद 29 जून को श्री अमरनाथ की यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर शहर तक हाई अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें