फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: श्रीनगर के कोठीबाग थाने में लगी आग, रिकॉर्ड जला

Fri, 20 May 2022 05:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के कोठीबाग थाने में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ रिकॉर्ड भी आग की चपेट में आ गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कोठीबाग थाने में गुरुवार रात आग लगने की घटना सामने आई है। इससे थाना आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ रिकॉर्ड भी आग की चपेट में आ गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करीब दो पहले मौलाना आजाद (एमए) रोड पर स्थित ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय कार्यालय में आग लग गई थी। इसमें रिकॉर्ड पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग मुख्यालय की अंतिम मंजिल में लगी। दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। हालांकि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घटना में मुख्यालय की अंतिम मंजिल में पड़ा सारा रिकॉर्ड जल गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग की घटना की सूचना सुबह 4:10 बजे मिली और सबसे पहले नजदीक के एमए रोड स्टेशन से दमकल की गाड़ियां 4:13 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें