फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट आउट: कश्मीर विंटर जोन 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित, छात्राएं फिर आगे

Thu, 17 Feb 2022 12:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 72,684 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 57,007 उत्तीर्ण हुए हैं। 19 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 24 ने 99 फीसदी और 44 विद्यार्थियों ने 498 अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
कश्मीर विंटर जोन 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को कश्मीर विंटर जोन 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया। इसमें छात्राओं ने एक बार फिर परीक्षा में लड़कों को पछाड़ा है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल पास प्रतिशत 78.43 फीसदी रहा, जिसमें 78.14 फीसदी छात्रों और 78.74 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

विज्ञापन


बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 72,684 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 57,007 उत्तीर्ण हुए हैं। 19 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 24 ने 99 फीसदी और 44 विद्यार्थियों ने 498 अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। 8139 बच्चों ने ग्रेड-ए1, 11,077 ने ग्रेड-ए2, 12,429 ने ग्रेड-बी1, 13,079 ने ग्रेड-बी2, 10,131 ने ग्रेड- सी1, 2137 बच्चों ने ग्रेड-सी2 और 17 ने ग्रेड-डी हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें