कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न शैक्षणिक विषयों के 53,523 मेधावियों को डिग्रियां दी जाएगी, जिन्होंने 2021 से 2023 के बीच अपने पाठ्यक्रम पूरे कर लिए हैं।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कश्मीर विश्वविद्यालय(केयू) के 20वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न शैक्षणिक विषयों के 53,523 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी, जिन्होंने 2021 से 2023 के बीच अपने पाठ्यक्रम पूरे कर लिए हैं। इनमें से 46,812 को स्नातक, 5,509 को स्नातकोत्तर, 572 को डॉक्टरेट डिग्री (पीएचडी) और अतिरिक्त 10 को मास्टर ऑफ फिलॉसफी (एम.फिल) की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर 320 छात्रों, जिनमें से 210 लड़कियों और 110 लड़कों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान 283 छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें 189 लड़कियां और 94 लड़के शामिल हैं, जबकि प्रायोजित स्वर्ण पदक 21 छात्रों को दिए जाएंगे। इनमें 13 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इसके अलावा प्रायोजित रजत पदक चार छात्रों को दिए जाएंगे। प्रायोजित नकद पुरस्कार छह लड़कों और छह लड़कियों सहित 12 छात्रों को दिए जाएंगे।