फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Sticky bombs: सोपोर में पहली बार स्टिकी बम बरामद, एक हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 01:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोपोर कस्बे में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार कर उसके पास से चुंबक (स्टिकी) बम बरामद किए हैं। आतंकी की पहचान साकिब शकील डार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार कर उसके पास से चुंबक (स्टिकी) बम बरामद किए हैं। आतंकी की पहचान साकिब शकील डार के रूप में हुई है। उसे शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सोपोर के पुलिस अधीक्षक शब्बीर नवाब ने बताया कि सुरक्षाबलों ने एक गुप्त सूचना मिलने पर शेरगुंड इलाके में नाकेबंदी की थी। गिरफ्तार आतंकी के पास से पिस्टल, मैगजीन और आठ गोलियां बरामद की गईं। उससे पूछताछ के बाद सुरक्षाबलों ने चेक ए ब्रथ गांव से एक बगीचे से तीन चुंबक बम व सात डेटोनेटर बरामद किए। यह पहला मौका है जब सोपोर में चुंबक बम बरामद किया गया है।

बताया कि यह एक मैग्नेटिक बम है जो किसी वाहन से चिपक जाता है। यह अत्यधिक विस्फोटक, विध्वंसकारी और सुरक्षाबलों व आमजन के लिए खतरनाक है। इससे पहले तीन जुलाई को रजोरी में एक आतंकी ठिकाने से छह स्टिकी बम बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


मई में कटड़ा के पास एक बस में आग लगने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 20 घायल हुए थे। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में स्टिकी बम का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें