फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Snowfall: बर्फबारी के बीच फंसा दूल्हा, मदद के लिए पहुंचे CRPF के जवान, ऐसे पहुंचाया दुल्हन के घर

Tue, 20 Feb 2024 07:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

पुलवामा के दूरदराज गांव की सड़क पूरी तरह से बर्फबारी से ढक गई। इससे दूल्हे को शादी के लिए दुल्हन के घर पहुंचना एक चुनौती बन गया। ऐसे में सीआरपीएफ के जवानों से मदद मांगी गई।
विज्ञापन
बर्फबारी में फंसा दूल्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मंगलवार को एक दूल्हा बर्फबारी के बीच फंस गया। ऐसे में दूल्हे के परिवार ने सीआरपीएफ के जवानों से सहयोग मांगा। वही, सीआरपीएफ 180 बटालियन की टीम कड़ी मश्क्कत कर मौके पर पहुंची और दूल्हे को अपने वाहन में बिठा कर दुल्हन के घर तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


मामला पुलवामा के जनजातीय गांव ब्रह्मपत्री का है, जो कि पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। बर्फबारी के बाद गांव की सड़क पूरी तरह से बर्फबारी से ढक गई। इससे दूल्हे को शादी के लिए दुल्हन के घर पहुंचना एक चुनौती बन गया। दूल्हा मुख्तार अहमद ने बताया कि उसकी शादी के दिन बर्फबारी के कारण वह रवाना न हो पा रहा था, लेकिन सीआरपीएफ की मदद से उसकी शादी सफल हो पाई। इस मदद के लिए परिवार के सभी सदस्यों ने जवानों का धन्यवाद किया।

सीआरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपत्री गांव की सड़क बर्फबारी से ढक गई। कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद दूल्हे को सीआरपीएफ के वाहन में ले जाकर शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में दो दिन से मौसम बिगड़ा हुआ है। मंगलवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी हुई। श्रीनगर शहर समेत दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ।  
श्रीनगर हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द

बिगड़े मौसम के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने बताया कि खराब मौसम की स्थिति के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। उन्होंने कहा कि इंडिगो और अन्य की कई उड़ानें स्टैंड-बाय मोड पर हैं और श्रीनगर में भारी बर्फबारी को देखते हुए परिचालन पूरी तरह से निलंबित होने की संभावना है। मौसम कार्यालय के अनुसार, शाम या देर रात तक कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

कठुआ: अचानक आई बाढ़ से चार लोगों को बचाया

जम्मू संभाग के कठुआ जिले में मंगलवार को उफनती उज्ज दरिया में चार लोग फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि चारों लोग कठुआ शहर के पास उज्ज दरिया पर पुल के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे, लेकिन रात भर हुई भारी बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ जाने के कारण वह फंस गए। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की एक संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची और कई घंटों के कठिन प्रयासों के बाद फंसे हुए लोगों को सफलतापूर्वक बचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें