फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग: 'मानसिक रूप से विक्षिप्त' व्यक्ति ने मां समेत तीन लोगों की हत्या, छह अन्य घायल

Fri, 23 Dec 2022 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

अनंतनाग में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने मां समेत तीन लोगों की हत्या कर दी है। घटना जिले अनंतनाग के ऐशमुकाम इलाके की है। इस मामले में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के जिला अनंतनाग में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने मां समेत तीन लोगों की हत्या कर दी है। घटना जिले अनंतनाग के ऐशमुकाम इलाके की है। इस मामले में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने आज सुबह अशमुकाम इलाके में हंगामा करते हुए माता-पिता और पड़ोसियों पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी मां सहित तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब छह घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें