फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: नशा तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश, कुपवाड़ा में दो किलो हेरोइन जब्त, पांच पुलिसकर्मी समेत 17 गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2022 02:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

पुलिस ने पाकिस्तान से नियंत्रित होने वाले नशा तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ड्रग्स की समस्या से वैसे ही निपटेंगे जैसे उग्रवाद से निपटा जा रहा है।
विज्ञापन
Kupwara - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा और बारामुला जिले में पुलिस ने पाकिस्तान से नियंत्रित होने वाले नशा तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच पुलिसकर्मी समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक राजनीतिक कार्यकर्ता, एक ठेकेदार और एक दुकानदार भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में  दो किलो हेरोइन भी जब्त की है।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ड्रग्स की समस्या से वैसे ही निपटेंगे जैसे उग्रवाद से निपटा जा रहा है। कुछ लोग जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल से खुश नहीं हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की पुलिस उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें