फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Report: लोलाब में पीडीपी हैट्रिक के लिए लगा रही जोर, नेकां-पीसी ने त्रिकोणीय बनाई जंग; पढ़ें रिपोर्ट

Mon, 30 Sep 2024 02:46 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) से डॉ. मुदस्सिर अकबर शाह और नेशनल कॉन्फ्रेंस से कैसर जमशीद लोन और पीडीपी के वकार उल हक खान अपनी दावेदारी के लिए मैदान में उतरे हैं। लोलाब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बारामुला संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और जम्मू और कश्मीर राज्य के कुपवाड़ा जिले में स्थित है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और फारूख अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिलचस्प मुकाबले के लिए लोलाब विधानसभा क्षेत्र में राजनीति चरम पर है। यहां जश्न जैसा माहौल है। लोगों का पूरा दिन रैलियों में निकल रहा है। विभिन्न तरह के नारे गूंज रहे हैं। यहां एक अक्तूबर को तीसरे चरण के तहत मतदान है और 10 साल के अंतराल के बाद हो रहे मतदान का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यहां कई राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में पीडीपी कर चुकी प्रतिनिधित्व
पिछला चुनाव यहां पर पीडीपी के अब्दुल हक खान ने 29,408 वोटों के साथ जीता है। दूसरे स्थान पर नेकां के कैसर जमशेद लोन रहे। जीत का अंतर केवल 2,870 वोट का रहा। 2008 के विधानसभा चुनाव में पीडीपी के अब्दुल हक खान ने 23,337 वोट हासिल किए थे। दूसरे स्थान पर नेकां के कैसर जमशेद लोन रहे थे। जीत का अंतर 5,347 वोट का था। माहिरों का कहना है कि तीसरी बार अब्दुल हक खान और लोन आमने-सामने नहीं है। इस बार हक खान का बेटा वकार चुनावी मैदान में लोन के सामने उतरा है। उनके खुद मैदान में न उतरने के चलते लोन को इसका लाभ मिल सकता है, लेकिन पीसी का मुदस्सिर भी पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के बावजूद कुछ हिस्सों में वोट काटने की क्षमता रखता है। कुल मिलाकर यहां एक मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार 1977 से लेकर 2014 तक केवल दो बार छोड़कर इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत हासिल की है। केवल 2008 और 2014 में इस सीट से अब्दुल हक खान जीत हासिल कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि क्या लगातार पीडीपी तीसरी बार यहां से बाजी मारती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के मुख्य मुद्दे
महंगाई कम होनी चाहिए
पढ़े-लिखे नौजवानों में बेरोजगारी
बॉर्डर टूरिज्म की संभावनाएं तलाशना
बेकसूर युवाओं को तंग करना

मतदाता
कुल 90,392
45,391 पुरुष
45,073 महिलाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें