प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारशि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 15 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम के अधिक खराब होने की आशंका नहीं है।
मानसून के सक्रिय होने के साथ जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारशि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 15 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम के अधिक खराब होने की आशंका नहीं है। जम्मू शहर में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई है। बादलों को धूप के साथ लुका-छिपी जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ लगभग मौसम साफ रहा। पिछले दिनों निरंतर अंतराल के बाद हुई बारिश से तपिश से फिलहाल राहत है। मंगलवार को एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान हो जाएंगे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप में तपिश का अहसास हुआ, लेकिन पिछले दिनों बारिश से प्रचंड गर्मी से बचाव है।
जम्मू में दिन का पारा 35.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 28.8, बटोत में 28.1, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 26.5, पहलगाम में 23.0 और गुलमर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 27.6 और कारगिल में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।