फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में कड़ाके की ठंड: श्रीनगर में दर्ज हुई सीजन की सबसे सर्द रात, लेह समेत कई जिलों में पारा शून्य से नीचे

Tue, 21 Nov 2023 11:55 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

श्रीनगर में सोमवार रात सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है। लगातार चौथे दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी में घने कोहरा छाया हुआ है। इस जनजीवन की रफ्तार पर धीमी हुई है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में सोमवार रात सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है। लगातार चौथे दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी में घने कोहरा छाया हुआ है। इस जनजीवन की रफ्तार पर धीमी हुई है। कोहरे का असर उड़ानों पर भी पड़ने लगा है। सोमवार को चार उड़ानें प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन


कश्मीर के कई जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वहीं जम्मू संभाग में मौसम साफ है, लेकिन रात में यहां भी ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर सोमवार को कम दृश्यता के कारण चार उड़ानें प्रभावित हुईं। इसमें जम्मू और दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली एक-एक उड़ान और श्रीनगर से जम्मू के लिए दो फ्लाइट देरी से पहुंचीं। जम्मू से श्रीनगर जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट (964) ने सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए उड़ान भरी, लेकिन श्रीनगर हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण वह वापस जम्मू लौट गई। 
विज्ञापन




इसी तरह दिल्ली से श्रीनगर की उड़ान इंडिगो 2044 को जम्मू में ना पड़ा, जो दोपहर बाद श्रीनगर के लिए रवाना हुई। श्रीनगर से जम्मू आने वाली स्पाइस जेट की 161 फ्लाइट भी तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची, जबकि स्पाइस जेट की फ्लाइट 2044 श्रीनगर से ढाई घंटे देरी से जम्मू पहुंची। श्रीनगर शहर सुबह-सुबह घने कोहरे से ढका हुआ था, जिससे कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को कठिनाई हो रही थी। इस बीच विभाग ने अगले 48 घंटों में पूरी घाटी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

घाटी में स्कूली बच्चे अधिक परेशान

कश्मीर में घने कोहरे से छोटे स्कूली बच्चे अधिक परेशान हो रहे हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जम्मू कश्मीर (पीएसएजेके) ने सरकार से निचली कक्षाओं के लिए शीघ्र शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा करने की अपील की है। पीएसएजेके ने तापमान के अनुसार शैक्षणिक कैलेंडर को फिर से समायोजित करने की मांग दोहराई है। एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा, एक 4 साल के बच्चे के लिए, इस मौसम में जल्दी उठना और स्कूल के लिए तैयार होना बेहद मुश्किल है। यहां तक कि माता-पिता के लिए भी, अपने बच्चों को स्कूलों के लिए तैयार करना एक कठिन काम है।

कश्मीर घाटी में सोमवार रात दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 
  • श्रीनगर = -1.2 डिग्री सेल्सियस
  • काजीगुंड = -0.8 डिग्री सेल्सियस
  • गुलमर्ग = -0.6 डिग्री सेल्सियस
  • पहलगाम = -2.9 डिग्री सेल्सियस
  • कुपवाड़ा = -0.8 डिग्री सेल्सियस
  • कोकेरनाग = -0.2 डिग्री सेल्सियस
  • बारामूला = -0.2 डिग्री सेल्सियस
  • बडगाम = -2.3 डिग्री सेल्सियस
  • पुलवामा = -2.7 डिग्री सेल्सियस
  • अनंतनाग = -2.3 डिग्री सेल्सियस
  • कुलगाम = -0.3 डिग्री सेल्सियस
  • शोपियां = -3.9 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें