फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Attack : श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर आतंकी ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Mon, 30 Oct 2023 12:30 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर

सार

हमले में पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी पहचान मसरूर अहमद वानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में आतंकी हमला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के ईदगाह इलाके में रविवार की शाम एक आतंकी ने क्रिकेट खेल रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर को काफी करीब से निशाना बनाते हुए एक के बाद एक, तीन गोलियां मार दीं। हमले में पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी पहचान मसरूर अहमद वानी के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों ने दिनदहाड़े हुए हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। हमले के बाद श्रीनगर तथा विभिन्न जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में। मोबाइल नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। श्रीनगर से बाहर निकलने वाले रास्ते पर विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि येचिपोरा ईदगाह के रहने वाले इंस्पेक्टर मसरूर अहमद स्थानीय युवाओं के साथ ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान एक आतंकी मैदान में घुस आया। आतंकी ने काफी नजदीक से आंख, पेट और हाथ में तीन गोलियां मारीं। गोली लगते ही इंस्पेक्टर गिर पड़े। वानी के साथी आतंकी को पकड़ने के लिए भागे परंतु हमलावर हवा में गोलियां चलाता हुआ भाग निकला। इस बीच फायरिंग की आवाज सुनकर मैदान में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। इन दिनों मसरूर अमहद की तैनाती पुलिस लाइन में है।

आतंकी की शिनाख्त, टर्किश रिवाल्वर का इस्तेमाल

एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि हमले में शामिल आतंकी की शिनाख्त कर ली गई है। कुलगाम के बासित डार ने हमला किया है जो पिछले कुछ समय से सक्रिय है। वह सीमापार बैठे हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा है। हमले में टर्किश रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है। कई टीमों का गठन किया गया है जो विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा।

खिलाड़ी सुरक्षित स्थान की तलाश में लगे भागने

श्रीनगर का ईदगाह इलाका व्यस्ततम इलाकों में से एक है। रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले में यहां अधिक भीड़ रहती है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में युवा यहां क्रिकेट खेलने आते हैं। ऐसे में दिनदहाड़े इंस्पेक्टर पर हमला से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। खिलाड़ी इधर उधर सुरक्षित स्थान की तलाश में भागने लगे।

एलजी ने की निंदा, बोले-आतंकियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, कम है। आतंकियों तथा उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुख की इस घड़ी में सभी लोग इंस्पेक्टर के परिवार वालों के साथ खड़े हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी घटना की निंदा की है।




श्रीनगर का ईदगाह इलाका व्यस्तम इलाकों में से एक है। रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले में यहां अधिक भीड़ होती है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में युवा यहां क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचते हैं। सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर मसरूर अहमद भी रविवार को क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आतंकी खेल मैदान में आ घुसे और उन्हें एक के बाद एक गोलियां दाग कर इंस्पेक्टर मसरूर को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


हमले को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। आनन-फानन घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आतंकियों के तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल किया। यहां एक आतंकवादी मारा गया। अभी ऑपरेशन चल रहा है। इससे पहले गुरुवार को कुपवाड़ा को पुलिस और सुरक्षाबलों की सयुंक्त टीम ने पांच आतंकियों को ढेर किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें