गांदरबल में हुए आतंकवादी हमले के बाद, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक भावनात्मक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा। बाहरी श्रमिकों का उल्लेख करते हुए कहा कश्मीर में जो बाहरी मजदूर कमाने आते हैं और अपने परिवार को दो पैसे कमा कर भेजते हैं इन दरिंदों ने कल उन्हें शहीद कर दिया। इसमें हमारे एक डॉक्टर भी शामिल हैं, जो लोगों की सेवा करते हैं।
विज्ञापन
डॉ. अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि हम कई सालों से यह देख रहे हैं और पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहते हैं कि अगर भारत के साथ रिश्ते ठीक करने हैं, तो यह सब बंद होना चाहिए। उन्होंने शांति और सम्मान के साथ जीने की अपील की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। इस घटना ने कश्मीर में शोक और चिंता की लहर पैदा कर दी है, और स्थानीय नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है।