फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Terror Attack: 'कश्मीर कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा', गांदरबल आतंकी हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Mon, 21 Oct 2024 01:48 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गांदरबल आतंकी हमले पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया, कहा - कश्मीर कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांदरबल में हुए आतंकवादी हमले के बाद, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक भावनात्मक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा।  बाहरी श्रमिकों का उल्लेख करते हुए कहा कश्मीर में जो बाहरी मजदूर कमाने आते हैं और अपने परिवार को दो पैसे कमा कर भेजते हैं इन दरिंदों ने कल उन्हें शहीद कर दिया। इसमें हमारे एक डॉक्टर भी शामिल हैं, जो लोगों की सेवा करते हैं।

विज्ञापन


डॉ. अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि हम कई सालों से यह देख रहे हैं और पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहते हैं कि अगर भारत के साथ रिश्ते ठीक करने हैं, तो यह सब बंद होना चाहिए। उन्होंने शांति और सम्मान के साथ जीने की अपील की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। इस घटना ने कश्मीर में शोक और चिंता की लहर पैदा कर दी है, और स्थानीय नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें