हुर्रियत कार्यकर्ता सिराजुद्दीन ने भाजपा का दामन थामा
घाटी में बदलते कश्मीर की एक मिसाल तब देखने को मिली जब कट्टरपंथ का सहारा लेने वालों में से एक सिराजुद्दीन ने मुख्यधारा का रुख किया। लाम त्राल के सिराजुद्दीन जो कभी हैदरपोरा में प्रतिबंधित सैयद अली शाह गिलानी के हुर्रियत कॉन्फ्रेंस कार्यालय में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करते थे।
बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें अलगाववादी राजनीति की निरर्थकता का एहसास हुआ और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन, दृष्टिकोण और स्वच्छ राजनीति से प्रेरित हुए हैं।
अल्ताफ ने कहा कि यह बदलते कश्मीर की एक मिसाल है जहां कट्टरपंथी लोग उस विचारधारा को नकारते हुए मुख्यधारा का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी एहसास हो गया है कि कश्मीर के विकास और प्रगति के लिए मुख्यधारा एकमात्र रास्ता है।