फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कारगिल के पदुम में जंस्कार विंटर स्पोर्ट्स एंड यूथ फेस्टिवल का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल। उपायुक्त कारगिल राकेश कुमार ने पदुम स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जंस्कार विंटर स्पोर्ट्स एंड यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया। यह महोत्सव जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय समुदायों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन


विभिन्न गांवों और सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने उपायुक्त और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित आगंतुकों को आकर्षित किया। अलग-अलग गांवों के प्रतिभागियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर जंस्कार की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया। विभिन्न लम्बरदार हलकों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक तीरंदाजी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान करशा ब्लॉक के पार्षद स्टेनजिन जिग्मेत ने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से महोत्सव के लिए हर वर्ष एक निश्चित तिथि तय करने तथा पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि आने वाले वर्षों में इस महोत्सव को पर्याप्त धनराशि और भव्य आयोजन के साथ बड़े स्तर पर आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त ने मारथांग और उफ्ती पिबिटिंग में स्नो स्कीइंग और योग स्थलों का भी दौरा किया। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें