फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुरेज में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर के सीमांत पर्यटन स्थल गुरेज से पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय कदम उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने गुरेज घाटी के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने और इसे प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही घाटी की सुंदरता को बिगाड़ने और कचरा फैलाने वाले पर्यटकों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने भारी जुर्माने का भी प्रावधान किया है।
नए नियमों के मुताबिक यदि कोई भी पर्यटक या नागरिक गुरेज घाटी के सार्वजनिक स्थानों, नदी-किनारों या पर्यटन स्थलों पर कचरा फैलाता हुआ या प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करता हुआ पाया जाता है तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रशासन का यह सख्त कदम हाल के दिनों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण घाटी में बढ़ रहे प्लास्टिक कचरे और प्रदूषण की गंभीर समस्या को देखते हुए उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस सख्त जुर्माने से पर्यटकों में जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा और वे घाटी की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें