फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां के केलर में मदरसा जला, कई छात्रों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। जिले के केलर इलाके के डुन्याद नसरपोरा में शनिवार को दारुल उलूम इस्लामिया मोहम्मदिया में भीषण आग लग गई। आग में मदरसे की पूरी इमारत जल गई और भारी आर्थिक नुकसान हुआ। आग लगने के समय मदरसे के अंदर कई छात्र मौजूद थे। शिक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मदरसे के एक शिक्षक ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11:45 बजे इमारत की छत से आग की लपटें शुरू हुईं। छात्रों को बाहर निकालने तक आग तेजी से फैल गई और पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। आग में धार्मिक किताबें, छात्रों के स्कूल बैग, कपड़े, खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी सामान राख हो गए। आग लगने से मदरसे को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज केलर की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के हरसंभव प्रयास किए लेकिन तब तक इमारत पूरी तरह जल चुकी थी। शिक्षक ने आशंका जताई कि गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने का असली कारण आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें