फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवंतिपोरा में स्थापित होगा गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स विकास को गति देने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे जम्मू मंडल में अवंतिपोरा रेलवे स्टेशन पर गति-शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल स्थापित किया जाएगा।
इसके लिए इच्छुक निवेशकों, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं, कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों और औद्योगिक इकाइयों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है।
रेलवे के अनुसार, यह ईओआई रेलवे बोर्ड के मास्टर सर्कुलर 2026 के अंतर्गत जारी की गई हैं, जिसके अंतर्गत प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 29 जूलाई दोपहर 15:30 बजे निर्धारित है। निवेशकों के लिए टेंडर शुल्क और ईएमडीशून्य होने से छोटे और मध्यम उद्यमी भी बिना किसी वित्तीय बोझ के इस योजना में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस नए कार्गो टर्मिनल की स्थापना से क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण लाभ होंगे। सबसे पहले, औद्योगिक इकाइयों और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को रेल के माध्यम से सामान भेजने की सुविधा मिलने से परिवहन लागत में भारी कमी आएगी। इससे वस्तुओं की कीमतें प्रतिस्पर्धी होंगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

यह टर्मिनल फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करेगा जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को भी रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वहीं, अवंतिपोरा में जीसीटी बनने से रेल कार्गो यातायात में वृद्धि होगी। इससे रेलवे की राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ सड़क पर ट्रकों का दबाव कम होगा। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और समग्र आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें