पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में अल्पसंख्यक सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बेहोश पाए गए इंडिया रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के एक हेड कॉन्स्टेबल की जिला अस्पताल पुलवामा में मौत हो गई।
मृतक की पहचान कठुआ जिले के कंधारनू निवासी चरणजीत लाल पुत्र चुनकू राम के तौर पर हुई है। वह आईआरपी की 10वीं बटालियन में तैनात थे और पुलवामा के त्रिचल में अल्पसंख्यक सुरक्षा ड्यूटी पर थे। अधिकारियों ने बताया कि बेहोश पाए जाने के बाद पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पुलवामा ले जाया गया।
हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और उनकी मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद