फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: अनंतनाग में दुष्कर्म मामले में एक और स्वघोषित पत्रकार गिरफ्तार

Tue, 04 Oct 2022 09:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
रेप का विरोध,नजीर बने मामले - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने दुष्कर्म और जबरन वसूली के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले महिला की शकायत पर एक पत्रकार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान शाह के रूप में हुई है। इससे पहले गिरफ्तार स्वघोषित पत्रकार की पहचान अनंतनाग के काजी बाग निवासी नदीम अहमद गनी उर्फ नदीम नाडु के रूप में हुई थी। अधिकारी के मुताबिक शाह एक स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र में पत्रकार के रूप में कार्यरत है।

दक्षिण कश्मीर में कुछ जगहों पर दबिश देने के बाद गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने लोगों से मदद मांगने के लिए बनाए गए अपने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पीड़िता को बहला-फुसलाकर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता मध्य कश्मीर के एक संस्थान की छात्रा है, उसने आरोपियों पर उसके गहने छीनने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना श्रीनगर में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें