श्रीनगर। बडगाम के जिला उपायुक्त एसएफ हामिद ने वीरवार को 22 कर्मचारियों को गैर हाजिरी पर निलंबित कर दिया। उपायुक्त ने तहसील कार्यालय बडगाम सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इसी प्रकार गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल पल्लर में दो शिक्षक गैरहाजिर मिले।
उपायुक्त ने सभी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया और चेतावनी दी कि ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह कार्यालयों में साफ सफाई न होने पर भी नाराज दिखे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों के परिसरों को साफ रखा जाए।