श्रीनगर। आंगनबाड़ी वर्करों, सहायिकाओं का चौथा राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कश्मीर के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स की अध्यक्ष उषा कुमारी ने सरकार को लंबित मांगों पर कार्रवाई करने के लिए ग्राम स्तर पर मजबूत संगठन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी वर्करों, सहायिकाओं को ग्रेच्युटी पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश को तुरंत लागू करने का भी आग्रह किया।
सम्मेलन में वर्करों वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ हरियाणा की तर्ज पर वेतन और ग्रेज्यूटी का लाभ देने की मांग की। फेडरेशन की महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट आवंटन में भारी कटौती की, जो दुखद है।