फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौसीफ रैना फिर चुने गए बारामुला नप के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। तौसीफ रैना एक बार फिर बारामुला नगर परिषद के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उन्होंने सोमवार को हुए मतदान में भाजपा के तनवीर पीर को 8 वोटों से पराजित किया। तौसीफ ने 19 में से 11 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रैना पिछले माह पार्षदों की ओर से उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी कुर्सीं गंवा बैठे थे। सोमवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे
मुदासिर तांत्रे और उमर काकरू सहित चार अन्य उम्मीदवारों को भी कोई वोट नहीं मिला। गौरतलब है कि तौसीफ पिछले साल अपने प्रतिद्वंद्वी मुदासिर तांत्रे को चार मतों के अंतर से हराकर नगर परिषद बारामुला के अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन

----------------
सीर हमदान नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
नेकां को छोड़ पीडीपी में शामिल
अनंतनाग। सीर हमदान नगर परिषद के अध्यक्ष मंजूर अहमद व उपाध्यक्ष मोहम्मद रजब दोनों ने एक साथ सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस को छोड़ कर पीडीपी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही पार्षदों ने दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश कर दिया है। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी में दोनों का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें